उपाय
उपाय एक छतरी की तरह हैं
उपाय प्रारब्ध की वर्षा को रोक नहीं सकते, पर सुरक्षित रखते हुए आगे बढ़ने का बल देते हैं। नीचे सामान्य दिशा दी गई है — व्यक्तिगत कुंडली अनुसार उपाय परामर्श में ही बताए जाते हैं।
ग्रह अनुसार सामान्य दिशा
ये सामान्य जानकारी है, किसी विशेष समस्या के समाधान हेतु कुंडली देखकर ही उपाय बताया जाना चाहिए।
सूर्य
प्रातः सूर्य को जल अर्पित करना, पिता व वरिष्ठजनों का सम्मान।
चंद्र
माँ का सम्मान, दूध व चावल का दान, सोमवार व्रत।
मंगल
हनुमान चालीसा का पाठ, लाल मसूर की दाल का दान।
बुध
हरी वस्तुओं का दान, विद्यार्थियों व शिक्षकों की सहायता।
गुरु
पीली वस्तुओं का दान, गुरुजनों का आशीर्वाद लेना।
शुक्र
सफेद वस्तुओं का दान, स्त्री जाति का सम्मान।
शनि
शनिवार को तेल व काली वस्तुओं का दान, सेवा-भाव।
राहु-केतु
नियमित ध्यान, वृद्ध व असहायों की सेवा।
व्यक्तिगत उपाय परामर्श
सामान्य उपाय हर किसी के लिए उपयोगी हैं, पर कुंडली में मौजूद विशेष समस्या के लिए लाल किताब पद्धति पर आधारित व्यक्तिगत उपाय परामर्श में ही दिए जाते हैं।